पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

महिला की घर में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की हैआशंका

हल्द्वानी। यहां मंडी क्षेत्र में एक महिला की घर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है गौरापड़ाव हेड़ागज्जर नंदी देवी(48) पत्नी स्वर्गीय उम्मेद सिंह घर में अकेले रहती। मृतका का बेटा भी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। मृतका घर के पास ही दुकान चलती थी। शुक्रवार सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो उसके परिजन उसके घर में पहुँचे। यहां पर महिला की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला के सिर पर घाव का निशान है। गले पर भी दुपट्टा कसा गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवत महिला की हत्या हुई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!