पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

महिला ने लगाई गुहार, कोतवाली में तैनात SI पर शारीरिक शोषण का संगीन आरोप

उत्तराखंड : जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है यहां रहने वाली महिला ने कोतवाली में तैनात एसआई हरवीर सिंह पर शारीरिक शोषण और थाने में जबरन बंद रखकर उसके पुत्रों से मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची यह महिला एसपी सिटी मनोज कत्याल से भी मिली और लिखित शिकायत दी।

महिला का कहना है कि वो अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है। उसके पति फौज में थे जिनकी हार्ट अटैक के कारण 2005 में मृत्यु हो गई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। उसके घर के सामने उत्तराखंड पुलिस में तैनात एएसआई हरवीर सिंह का भी मकान है। वर्ष 2020 में हरवीर सिंह ने बताया कि उसका पत्नी का तलाक हो गया है।तमाम तरह की बातें बनाकर उसने महिला को अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ ही पूरे परिवार के पालन पोषण का आश्वासन दिया। जिसके बाद दरोगा व महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। जब महिला के द्वारा पत्नी का दर्जा मांगा गया तो हरवीर सिंह इंकार करने लगा और नए नए तरीके से शोषण करने लगा।

आरोप है कि 26 जून 2023 को हरवीर सिंह ने अपने मकान में रहने वाले किराएदार के साथ घर में घुसकर उससे और उसके बच्चो के साथ मारपीट की। जिसकी सूचना 112 पर दी गई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर उन्होंने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी रुद्रपुर को दे दी है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलकर आएगा, वैसे ही आगे की वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!