पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

देहरादून DM ने आम जनता क़ो दी बड़ी राहत

देहरादून :- शासन द्वारा जनसुनवाई हेतु पूर्व की भांति तहसील दिवसों का आयोजन करने तथा जनपद के उच्चाधिकारियों तहसील दिवस में प्रभिाग कर जनसामान्य की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में तहसील दिवस आयोजित किए जा रहे है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 04 जुलाई तहसील ऋषिकेश तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा 01 अगस्त 2023 को तहसील डोईवाला में तहसील दिवस में प्रतिभाग किया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवसों में औचक रूप से भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

08 अगस्त को तहसील सदर एवं तहसील डोईवाला में विशेष दाखिला खारिज शिविर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार आयोजित किये जाने वाले तहसील दिवस में 05 सितम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील सदर, 03 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी द्वारा तहसील कालसी, 07 नवम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा विकासनगर में, 05 दिसम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा चकराता में, 02 जनवरी 2024 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा त्यूनी में तथा 06 फरवरी 2024 को जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर में 05 मार्च 2024 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील ऋषिकेश में प्रतिभाग किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करते हुए जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेगे।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गए हैं कि तहसील दिवस के दिन विशेष कैम्प लगाकर अविवादित विरासतन एवं दाखिला खारिज के प्रकरण निटायें तथा अपने तहसील अन्तर्गत लम्बित वादों का निस्तारण करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!