पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

पर्यटन स्लाइडर

deoria tal : इसी ताल मे हुयी थी महाभारत से जुडी यह घटना

deoria tal : उत्तराखंड राज्य के रूद्रप्रयाग ज़िले से महज 49 किमी की दूरी पर देवरिया ताल (deoria tal) स्थित है। यह झील जंगलों से घिरी हुई है। इस झील के जल में गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और नीलकंठ की चोटियों के साथ-साथ चौखम्बा की श्रेणियों की दिखाई देती है है। समुद्र तल से 2438 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह ताल चोपटा – उखीमठ रोड से 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

deoria tal मे यात्रियों को नौका विहार, कांटेबाजी और विभिन्न पक्षियों को देखने को मिलती है। यहाँ रात भर के शिविर और ट्रेकिंग दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।

देवरिया ताल की महाभारत से जुडी कथा Devria tal story related to Mahabharat

Devria tal से महाभारत काल की एक कथा जुडी है इस कथा के अनुसार पांडव जब वनवास पर थे उस वक़्त उन्हें पानी की बहुत प्यास लगी थी तब पांडव पानी पीने के लिए एक तालाब के निकट जाते हैं जहां उनसे पानी पीने से पहले कुछ प्रश्न किए जाते है परन्तु 4 पांडव भाइयो द्वारा सही उत्तर न देने पर वे मुर्छित हो जाते हैं जिसके बाद युधिष्ठिर अपने भाइयो की खोज में आते हैं , जहाँ उन्हें अपने सभी भाई मुर्छित अवस्था में मिलते हैं जिसे देख वे अत्यतं दुखी हो जाते हैं |

यह भी पढ़ेंडोडीताल को भगवान गणेश की जन्म भूमि माना जाता, भारत के खूबसूरत झीलों में एक

इसके बाद युधिष्ठिर की भेंट यक्ष महाराज से होती है तथा यक्ष द्वारा वचन देने पर की यदि युधिष्ठिर द्वारा उनके सभी प्रश्नों का सही उत्तर दे दिया जाय तो यक्ष उनके सभी भाइयो को जीवित कर देंगे |

  यक्ष महाराज द्वारा निम्न प्रश्न पूछे गये

प्रश्नः सूर्य किसकी आज्ञा से उदय होता है ?

उत्तरः परमात्मा यानी ब्रह्मा की आज्ञा से।

प्रश्नः मनुष्य का साथ कौन देता है ?

उत्तरः धैर्य ही मनुष्य का साथी होता है।

प्रश्नः कौन सा शास्त्र (विद्या) है, जिसका अध्ययन करके मनुष्य बुद्धिमान बनता है ?

उत्तरः कोई भी ऐसा शास्त्र नहीं है। महान लोगों की संगति से ही मनुष्य बुद्धिमान बनता है।

प्रश्नः भूमि से भारी चीज क्या है ?

उत्तरः संतान को कोख़ में धरने वाली मां, भूमि से भी भारी होती है।

प्रश्नः आकाश से भी ऊंचा कौन है ?

उत्तरः पिता।

प्रश्नः हवा से भी तेज चलने वाला कौन है ?

उत्तरः मन।
 अंत में युधिष्ठिर द्वारा सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने पर यक्ष द्वारा उनके सभी भाइयो को जीवित कर दिया गया |

देवरिया ताल से जूडी दूसरी कथा another story of Devria Tal

Deoria Tal से एक अन्य कथा भी है की देवता इस ताल में स्नान करने आते थे जिस कारण इसे इंद्र सरोवर के नाम से भी जाना जाता है.

देवरिया ताल कैसे पहूचे (How to reach Deoria Tal)

Deoria Tal  पहुचने के लिये  रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग से होते हुये उखीमठ तक पहुचेंगे फिर उखीमठ से दुसरी गाड़ी से होते हुये ताल तक पहुचगे, सड़क मस्तूरा और सारी गाँव तक जाती है जिसके बाद आगे का सफ़र पैदल तय होगा|
ताल तक सड़क नही जाती जिसकी वजह से आपको पैदल यात्रा करनी होगी जिसे ट्रैकिंग कहते हैं ट्रेकिंग कर आप प्रकृति के सुन्दर नजरों का आनन्द ले सकते हैं और रास्ते में आप सुन्दर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेते हुये आगे का सफ़र तय करेंगे, ट्रेकिंग लगभग 2-3 किमी है जो की अत्यन्त मनोरम है |

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!