कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री थे सवार
उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कालसी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां हिमाचल रोडवेज की एक बस, जो नेरवा से पोंटा साहिब जा रही थी, क्वानू के पास नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरकर उल्टी हो गई, जिससे लोग इसके अंदर ही फंस गए। ऐसे में लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से मृतकों और घायलों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि बस सुबह साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से पहले नेहवा पहुंची और उसके बाद मीनस-क्वानू- हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। बस में तीस से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।
अब तक प्रात जानकारी के अनुसार मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।


