पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड केदारखण्ड धर्म पर्यटन मानसखंड राजनीति शिक्षा स्लाइडर स्वाथ्य

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने UTC मुख्यालय का किया दौरा, यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने UTC मुख्यालय का किया दौरा, यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

यात्री संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता: परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

UTC को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे: मंत्री बत्रा

आज माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा जी ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया।

दौरे के दौरान माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:

  • बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण 
  • बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार
  • यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग
  • इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा
  • ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना
  • कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार

मंत्री जी ने निर्देश दिए कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

दौरे के अंत में मंत्री जी ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में परिवहन निगम की एम डी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!