पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

देर रात मैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोग थे सवार, बारात लेकर वापस बड़कोट आ रही थी गाड़ी

उत्तरकाशी: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में सड़क हादसे के कारण कई निर्दोष लोगों की जान चली जाती है और कई निर्दोष लोग घायल हो जाते है। कल देर रात करीब 2:00 बजे थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी गांव के पास  अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई

यह वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल से बारात लेकर वापस बड़कोट वापस आ रहा था। जिसका वाहन नंबर UK10TA 0797 है जो अचानक अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास 10मीटर नीचे की ओर पलट गई। इसमें बताया जा रहा है चालक सहित 17 लोग सवार थे। जिसमें से 4 लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं 13 लोगों को मामूली चोटें आई है। मौक़े पर पहुंचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सामान्य घायलों का मौक़े पर पहुंची 108 द्वारा प्राथमिक उपचार के पाश्चात्य घर भेज दिया गया है।
गंभीर घायलों का विवरण-
1- राजेश चंद्र पुत्र तोलचंद्र उम्र-42 वर्ष निवासी गंगटाड़ी, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
2- जगतचंद्र पुत्र सुरमन सिंह उम्र-58 वर्ष निवासी नागाणगाँव, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
3- राजेश पुत्र नागेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष निवासी खाँड़, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
4- कुलवंती पत्नी आलेंद्र सिंह उम्र-32 वर्ष निवासी कंड़ारुगाँव, नौगाँव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी।
सामान्य घायलों का विवरण-
1-दीपेंद्र लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी बनाल थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
2-जवाहर सिंह पुत्र गोविंदु ग्राम पुरोला, थाना पुरोला, उत्तरकाशी।
3- कविंद्र सिंह पुत्र चंद्रमोहन निवासी ग्राम खांड गटाल थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
4- आलेन्द्र पुत्र शांति निवासी कडालगाँव, बड़कोट, उत्तरकाशी।
5- राजेश चंद्र पुत्र फूलचंद निवासी गगताड़ी थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
6- शिव लाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी गिहरी, बड़कोट, उत्तरकाशी।
7- गणेश सिंह पुत्र लालचंद निवासी गटाल गांव, बड़कोट, उत्तरकाशी।
8- गौतम सिंह पुत्र कर्म लाल निवासी स्ईल, बड़कोट, उत्तरकाशी।
9- वीरेंद्र सिंह पुत्र ताराचंद निवासी गटाल गांव, बड़कोट, उत्तरकाशी।
10- दिनेश चंद्र पुत्र दीपक चंद्र निवासी गटाल, बड़कोट, उत्तरकाशी।
11- सुखदेव पुत्र विजयपाल निवासी विसार थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
12- ऋषि देव पुत्र फकीर चंद निवासी घटाल गांव थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
13- एलम सिंह पुत्र नामालूम निवासी खाँड़गाँव, बड़कोट, उत्तरकाशी।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!