पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर को मिला नया DM

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अफसरों के तबादले, कई को मिले नए विभाग

देहरादून और बागेश्वर को मिला नया DM

सचिवालय से जिला प्रशासन तक फेरबदल, सुन्दर लाल सेमवाल बने अपर सचिव, जितेन्द्र कुमार हरिद्वार के नए ADM 

देहरादून: शासन ने तत्काल प्रभाव से IAS और PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत को अल्पसंख्यक कल्याण से हटाकर अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव राजधानी देहरादून में हुआ है, जहां जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाकर सचिव नियोजन बना दिया गया है। उनकी जगह आशीष चौहान देहरादून के नए DM होंगे।

बड़े बदलाव एक नजर में:

गिरधारी सिंह रावत: अल्पसंख्यक कल्याण से हटे, अब IT विभाग संभालेंगे

अनिल गर्ब्याल: पौड़ी ADM से हटाकर महाप्रबंधक परिवहन निगम

जितेन्द्र कुमार: प्रमोशन – डिप्टी कलेक्टर से हरिद्वार के ADM बने

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: देहरादून DM सविन बंसल हटे, आशीष चौहान बने नए जिलाधिकारी

आनंद स्वरूप बने गढ़वाल मंडल के नए कमिश्नर, विनय शंकर पांडे से छिना प्रभार

BVRC पुरुषोत्तम, IAS-2004: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ अब सचिव उच्च शिक्षा का भी जिम्मा

विनय शंकर पांडे, IAS-2007: गढ़वाल कमिश्नर का प्रभार हटा, अब सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा बने

सविन बंसल, IAS-2009: देहरादून DM पद से हटे, सचिव नियोजन बने

आनंद स्वरूप, IAS-2010: खाद्य सचिव से हटाकर गढ़वाल मंडल का नया कमिश्नर बनाया

आशीष चौहान, IAS-2012: UCADA से हटाकर देहरादून के नए जिलाधिकारी + CEO स्मार्ट सिटी

सोनीका, IAS-2010: आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार हटा

अभिषेक रूहेला PMGSY के CEO बने, नमामि बंसल से छिना नगर आयुक्त का चार्ज

बागेश्वर को मिली नई DM अपूर्वा पांडे, आलोक पांडे बने देहरादून के नगर आयुक्त, IAS लॉबी में हलचल

अभिषेक रूहेला (IAS-2015): पर्यटन से हटाकर PMGSY के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए

आलोक कुमार पांडे (IAS-2016): IT सचिव से हटाकर देहरादून नगर निगम के नए नगर आयुक्त

नमामि बंसल (IAS-2017): नगर आयुक्त देहरादून से हटाकर अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा

अपूर्वा पांडे (IAS-2018): पेयजल से हटाकर बागेश्वर की नई जिलाधिकारी बनीं

आकांक्षा कोण्डे (IAS-2018): बागेश्वर DM से हटाकर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा

दीप्ति सिंह (IAS-2017): अब संभालेंगी अल्पसंख्यक कल्याण + खेल युवा कल्याण

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!