पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

चमोली में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार को जा रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत

ल्वाणी गांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा इको वैन, 3 लोगों ने तोड़ा दम।

दुःखद घटना – देवाल/चमोली- ल्वाणी गांव के समीप वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।

आज शनिवार को प्रातः लगभग 05:50 बजे ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाँक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह बिष्ट अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे, वहीं बलबीर सिंह स्वयं वाहन संख्या UK07D-2979 (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बाँक, लोहाजंग अंतिम संस्कार हेतु लौट रहे थे, वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में घायल कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 08 वर्ष, रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!