कर्णप्रयाग में मामूली विवाद पर बवाल, सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर किया तलवार से हमला;
हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये श्रद्धालुओं ने कर्णप्रयाग स्थित व्यापारी को बाइक से टक्कर मारने से स्थानीय व्यापारी जख्मी हो गया जिससे उनके बीच बहस हुई है और बात हाथपाई पर उतर आई जिससे सिक्ख यात्रियों द्वारा तलवार से स्थानीय लोगों पर वार कर दिया स्थानीय 4 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है!
बहुत ही शर्मनाक घटना है! जब यात्री यात्रा हेतु निकलता है तो मन में आस्था व प्रेमभाव लेकर निकलता है, किन्तु आज यात्री का रवैया ऐसा है कि वह नम्रता की जगह स्वयं को सर्वशक्तिमान समझने की भूल कर रहा है! यह पहला किस्सा नहीं है यह हर साल का किस्सा है जिसमें यात्रियों की गलती की वजह स्थानीय लोगों की बेवजह जान चली जाती है या नुकसान हो जाता है!
बहुत ही दुःखद है!
यात्रा पर जो भी श्रद्धालु आये उनका देवभूमि स्वागत अभिनन्दन करती है किन्तु उपद्रव हुआ तो बिलकुल क्षमा योग्य नहीं होगा! पहाड़ शांति प्रिय है! अराजकता का जवाब पहाड़ अपने रौद्र रूप से देता है!
इसलिए यात्रा को आस्था के साथ सम्पन्न करें न की द्वेष के साथ!

