दून मेडिकल कॉलेज ने श्रमिकों को सिखाया दवा सुरक्षा का पाठ, दवा से कोई दिक्कत हो तो करें रिपोर्ट -श्रमिकों को दी ADR की जानकारी
दवा के दुष्प्रभावों और सुरक्षित उपयोग को लेकर श्रमिकों को किया जागरूक
दून मेडिकल कॉलेज ने श्रमिकों को सिखाया दवा सुरक्षा का पाठ
दवा से कोई दिक्कत हो तो करें रिपोर्ट -श्रमिकों को दी ADR की जानकारी
राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह: GDMC ने श्रमिक बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान
दवा के दुष्प्रभाव को न करें नजरअंदाज, तुरंत दें जानकारी – GDMC
छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 के तहत Adverse Drug Reaction Monitoring Centre (AMC), Government Doon Medical College (GDMC), देहरादून की ओर से श्रमिकों के एकत्र होने वाले स्थान पर ADR Sensitization एवं Awareness Activity आयोजित की गई।
कार्यक्रम में Pharmacovigilance Associate बिपिन प्रकाश टम्टा ने श्रमिकों को Adverse Drug Reactions (ADR), दवाओं के सुरक्षित उपयोग और संदिग्ध प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की समय पर रिपोर्टिंग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दवा लेने के बाद किसी भी असामान्य या अवांछित प्रभाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसकी जानकारी स्वास्थ्यकर्मी को देनी चाहिए।
इस दौरान श्रमिकों को Pharmacovigilance Programme of India (PvPI) के माध्यम से ADR की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, PvPI के टोल-फ्री नंबर और QR कोड की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के ऐसे वर्गों तक दवा सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस से जुड़ी जानकारी पहुंचाना था, जहां सामान्यतः इस तरह की जागरूकता गतिविधियों की पहुंच कम रहती है।
कार्यक्रम Dr. Rangeel Singh Raina, HOD, Department of Pharmacology, GDMC Dehradun के मार्गदर्शन तथा Dr. Shikha Dwivedi, Coordinator, PvPI के सहयोग एवं समन्वय से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि संदिग्ध ADR की समय पर रिपोर्टिंग दवाओं की सुरक्षा की निगरानी और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

