पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

थराली : 3 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता

थराली :थाना पुलिस के द्वारा पिछले एक माह से नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। छापेमारी एवं तलाशी के दौरान ग्वालदम चौकी क्षेत्र से तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

थाना थराली पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के तहत 8 जनवरी को डेढ़ किलो चरस के साथ दो व्यक्तियों को एवं 9 जनवरी को 300 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।आज सोमवार को पुलिस ने चैकिंग अभियान के तहत ग्वालदम पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालदम निवासी भुवन सिंह को तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि इस चैकिंग अभियान में एसआई देवेंद्र पंत, आरक्षी संजय भारद्वाज मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के चलते तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चलाएं गए चैकिंग अभियान के दौरान ग्वालदम में एक व्यक्ति के पास से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने ग्वालदम निवासी भुवन सिंह पुत्र जशवंत सिंह को 60 आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। इस चैकिंग टीम में थानाध्यक्ष के आलावा उप निरीक्षक देवेंद्र पंत आरक्षी संजय भातद्वाज मौजूद थे। थाना पुलिस के द्वारा क्षेत्र के देवाल, नारायणबगड़ एवं थराली में चलाएं जा रहें नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!