पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

मां सुरकंडा देवी परिसर में पूर्व सीएम की अगवाई में वृहद पौधरोपण

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को बारिश के बीच टिहरी जिले के सुरकुट पहाड़ी पर अवस्थित आदि शक्ति मां सुरकंडा देवी के परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं, देवभूमि विकास संस्थान और वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से 500 पौधे रोपे। उन्होंने मां सुरकंडा देवी की पूजा अर्चना के बाद वापस लौटते हुए पार्टी और देवभूमि विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ मां के परिसर के निकट और मंदिर मार्ग के आसपास बिखरे प्लास्टिक के कचरे को थैलियों में एकत्र कर उसका निस्तारण भी किया। इसके जरिए उन्होंने मां के दर्शनों के लिए वहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं और देवभूमि विकास संस्थान के सदस्यों के साथ मां सुरकंडा देवी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मसूरी बार्लोगंज, सुआखोली, धनोल्टी और कद्दूखाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बारिश में ही पूर्व सीएम ने मां सुरकंडा देवी परिसर के निकट पहुंचकर बुरांस का पौधा रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद देव भूमि विकास संस्थान, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के सहयोग से वहां बुरांस, देवदार और अन्य फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के लिए आज प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। प्रकृति का संरक्षण और संवर्द्धन हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। हम सभी के निरंतर प्रयासों से पर्यावरण को संरक्षित और प्रकृति का संतुलन बनाया जा सकता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शमशेर सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री पृथ्वीराज चौहान व गीता रावत, उनियाल गांव के प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान और डीएफओ भंडारी और वन विभाग धनोल्टी के कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग किया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!