पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

नैनबाग में बाघ का कहर, गौशाला में घुसकर मारी 38 बकरियां

देहरादून। रणोगी गाँव, तहसील नैन बाग में तेंदुए ने छानी में घुसकर रात को 38 बकरे और बकरियाँ मार डाली। 4 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है।बताया गया कि सुबह 5 बजे बकरी मालिक महावीर सिंह छानी गए। दरवाजा खोला तो तेंदुए वहाँ से भागा। मरी बकरी व तेंदुए को देखकर महावीर सिंह बदहवास हो गए। 7 बजे उनकी पत्नी जगो देवी छानी गई तो देखा कि सभी बकरी मरी हुई है और महावीर सिंह बेसुध पडे़ हैं। यह देख वह भी बेसुध हो गई। 8 बजे दोनों संभले तो जाकर लोगों को पता चला। तेंदुआ छानी के रोशनदान से घूसा और सुबह महावीर के दरवाजा खोलने पर उनके सामने ही रोशनदान से भागा। गाबिन बकरियों ने 10 बच्चों को भी रात में ही जन्म दिया। डीएफओ मसूरी, रेंजर कैंमटी मौके पर पहुंचे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!