पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!