पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड राजनीति स्लाइडर

देहरादून: सीएम धामी के साथ आठ विधायको ने ली मंत्री पद की शपथ, चन्दनराम दास, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा भी हुए मंत्रिमंडल में शामिल

सीएम धामी के साथ आठ विधायको ने ली मंत्री पद की शपथ, चन्दनराम दास, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा भी हुए मंत्रिमंडल में शामिल, अरविन्द पाण्डे, बंशीधर भगत,बिशन सिंह चुफाल को नहीं मिली धामी कैबनेट में जगह।

देहरादून: प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वे मुख्यमंत्री के रूप में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
सीएम धामी के साथ आठ विधायको ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्‍कृत में शपथ ली। भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। सौरभ बहुगुणा में सितारंगज से विधायक हैं। वे पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं सौरभ भी लगातार 2 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्‍वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा आर्य सोमेश्‍वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं।
सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली। सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। इससे पहले वह उत्‍तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी। पूर्व उच्‍चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धनसिंह रावत पहली बार विधायक बने थे। रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून में रहते हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों में खूब क्रेज दिखा। लोग बुल्डोजर बाबा के नारे लगा रहे थे। योगी जैसे ही मंच में आये। उनके समर्थन में लोग नारे लगाने लगे। योगी ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पौड़ी जिले के यमकेश्वर में उनका पैतृक गांव है। चुनावी रैलियों में लोगों ने उनको काफी पसंद किया। उनकी रैलियों में
लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों को शपथ दिलवाई। नई सरकार के आज शाम तक पहली कैबिनेट बैठक होने के भी आसार हैं। जिसमें धामी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!