उत्तराखंड के मोरी तहसील अंतर्गत फिताड़ी गांव में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी
उत्तराखंड के मोरी तहसील अंतर्गत फिताड़ी गांव में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
इस आगजनी की घटना में 5 से 6 आवासीय भवन प्रभावित हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना नहीं है।
समय रहते राहत टीमों के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
कारणों की जांच शुरू
प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की तैयारी की जा रही है।



