पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

मनोरंजन स्लाइडर

उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में देश विकास और सुशासन की नई गाथाएं लिख रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी राजनीतिक मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत किया गया। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर वर्षों से उपेक्षित शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया गया है ।

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नए कानूनों के माध्यम से देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक और भारतीय सोच के अनुरूप बनाया जा रहा है। गृह मंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चुनौती माना जाता था…लेकिन आज वहां गर्व के साथ तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक और बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!