चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में भारी तबाही , बादल फटने की घटना के बाद मुख्य बाजार नारायणबगड़ में कई वाहन मलवे की चपेट में आ गए। सड़क पर भारी मलबा आने से कई घंटों तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रशासन और राहत टीमों की कड़ी मेहनत के बाद अब सड़क से मलबा हटा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से शुरू हो चुका है।


