उत्तराखंड :अरविंद केजरीवाल उधमसिंह नगर के काशीपुर दौरे पर, महिलाओं के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज है। चुनाव प्रसार-प्रचार का दौर जारी है। बड़े नेताओं की रैलियों का दौर चल रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 14 दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल उधमसिंह नगर के काशीपुर दौरे पर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल काशीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के लोगों को तीन गारंटी की सौगात दी थी। इस बार उत्तराखंड की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं को दिल्ली में मुफ्त बस सेवाएं प्रदान की हैं। इसके साथ ही अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य देने के साथ ही इसका सीधा फायदा महिलाओं को पहुंच रहा है।