पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

सतपुलीः निर्धन बालिकाओं की शादी में सहयोग के लिए गठित हुई ‘बन्धुवर्ग सेवा समिति’

पौड़ी के सतपुली क्षेत्र से अच्छी खबर आई है। यहां ठा० सुन्दर सिंह चैहान वृद्ध आश्रम मलेठी में एक समिति का गठन किया गया जो निर्धन गरीब विधवा महिलाओ की बालिकाओ की शादी में मदद करेगा। नाम दिया गया बन्धुवर्ग सेवा समिति। ठाकुर सुंदर सिंह चैहान बन्धुवर्ग सेवा समिति के संरक्षक होंगे।
श्रीमती माया देवी इस संगठन की अध्यक्ष होंगी। इसके अलावा सचिव नीलम नेगी नीलकंठ कोषाध्यक्ष श्रीमती नीतिका चैहान, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, मीडिया प्रभारी जगमोहन ड़ागी व विक्रम सिंह रावत, संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंह नेगी, सह सचिव की जिम्मेदारी डब्बल सिंह को सौंपी गई। साथ ही लेखाकार जनार्दन बुडाकोटी, मार्ग दर्शक कमेटी में मंगल सिंह, चन्द्र शेखरभट्ट, राकेश नेगी, राजेन्द्र प्रसाद नैथानी, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी शामिल हैं।

बैठक में विकास पोखरियाल, जनार्दन बूडाकोटी, प्रेम सिंह,मनोहर नेगी, जितेन्द्र सिंह चैहान, तिलोक सिंह चैहान। प्रमोद रौथान,रमेश नेगी,कैलाश नौटियाल, मनीष खुगशल आदि शामिल थे। बैठक का संचालन राकेश खंतवाल ने किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!