पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

वर्चुअल जनसभा को सुनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने भाजपा पर किया जोरदार हमला

थराली रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वर्चुअल जनसभा को सुनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं देते हुए केवल अपने विकास पर ही ध्यान दिया, जिससे राज्य विकास की दृष्टि में काफी पिछड़ गया है।

यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए एकत्र हुए थे। वर्चुअल जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर पहुंची है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस पृष्ठभूमि का बताते हुए कहा कि बीजेपी में टिकट कांग्रेस से भाजपा में जाने का बाद पक्का हो जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उनके विधायक ने अगर 5 साल थराली विधानसभा में विकास कार्य किये होते तो उन्हें थराली सीट पर चेहरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिला पंचायत चमोली के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, कांग्रेस के थराली ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत, कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह रावत, खैम राम कोठियाल, गिरीश कंडवाल, महामंत्री गजेंद्र रावत, देवाल के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा,गजेन्द्र रावत, राजा चौहान, नवनीत रावत, हैरी फरस्वार्ण, कमल गड़िया, कलम दानू, योगेश चमोली, हरीश चन्दोला,हरीश पंत,लखन सिंह रावत, सरपंच गबर सिंह चिनवान, नरेंद्र बिष्ट, खिलाप सिंह महर, राजा चौहान, मोहन बिष्ट, कलम बोरा, गंभीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!