पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

धन्य हैं ऐसी माताएं, जो वीर सपूतों को जन्म देती हैंः राजपाल

पौड़ीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट चैबट्टाखाल विधानसभा के विकासखंड पोखडा के सकनौली गांव के 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी को श्रद्धांजलि देने सकनौली पहुंचे। शहदी के पार्थिव शरीर पर उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर उनके परिवार को सांत्वना दी। शहीद मनदीप नेगी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे।

शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राज्यपाल बिष्ट ने कहा कि जब जब देश की सुरक्षा पर कोई आंच आयी है तब तब उत्तराखंड की माटी के लाल अपने प्राणों की आहुति देने में सबसे आगे रहे हैं, और धन्य हैं ऐसी मां जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। मनदीप सिंह नेगी के द्वारा देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है इसे गढ़वाल की ये भूमि हमेशा याद रखेगी। उनका यह बलिदान नौजवानों को देश सेवा के प्रति सदा प्रेरित करता रहेगा।

ग्राम प्रधान मिंटू बिष्ट, मनोज नौटियाल, संजय, सुरेन्द्र रावत, विकास रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, विजेंद्र दर्शन, जितेंद्र बिष्ट सोनू आदि लोग शाहदत के सम्मान में नतमस्त हुए। पूरे क्षेत्र में जब तक सूरज चांद रहेगा, मनदीप तेरा नाम रहेगा जैसे अति सम्मानित स्लोगन दिशाओं में गुंजायमान होते रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!