बजट एक नजर, धामी सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा सदन में पेश किया रू0 89230.07 करोड़ का बजट
धामी सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा सदन में पेश किया रू0 89230.07 करोड़ का बजट।
कुल अनुमानित व्यय में से रू० पचपन हजार आठ सौ पन्द्रह करोड़ सतहत्तर लाख (रू0 55815.77 करोड़) राजस्व लेखे का व्यय है।
इसके अलावा रू० तेंतीस हजार चार सौ चौदह करोड़ तीस लाख (रू0 33414.30 करोड़) पूंजी लेखे का व्यय है।
यह बजट सरप्लस बजट है। जिसमें कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है बल्कि रू० चार हजार सात सौ सैंतीस करोड़ तेरह लाख (रू0 4737.13 करोड़) का राजस्व सरप्लस सम्भावित है।
हालांकि रू० नौ हजार चार सौ सोलह करोड़ तैतालिस लाख (रू0 9416.43 करोड़) का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है, जो कि सकल राज्य घेरलू उत्पाद का 2.38 प्रतिशत है।
सबसे अहम बात यह है कि यह राजकोषीय घाटा एफ०आर०बी०एम० एक्ट में दी गई सीमा के अन्तर्गत है।
वर्ष 2024-25 के अनुमानित प्रारम्भिक शेष रू० छः करोड़ सोलह लाख (रू0 6.16 करोड़) धनात्मक तथा वर्ष का अन्तिम शेष रू० तिहत्तर करोड़ बीसvलाख (रू0 73.20 करोड़) धनात्मक रहना अनुमानित है।