पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार 24 अगस्त को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है। वहीं कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति, कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली, निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा, कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

वहीं सेवायोजन व कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने, अस्पतालों में उन आउटसोर्स कर्मियों की वापसी का निर्णय हो सकता है, जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था। बता दें, कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा की थी। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!