पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

बड़ी खबर : धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का निधन

बागेश्वर। उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का निधन हो गया है। कैबिनेट मंत्री दास चार धाम यात्रा के निरीक्षण के लिए निकले थे। आज अचानक उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। कल कैबिनेट मंत्री दास अल्मोड़ा में आयोजित सीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को वह अपने घर बागेश्वर लौट गए। आज उन्हें जिला योजना की बैठक में शामिल होना था, लेकिन सुबह से स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह बैठक में शामिल नहीं हुए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जैसे ही बैठक लेने पहुंचे। तब तक सूचना मिली कि मंत्री चंदनराम दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना आई। जिससे वहां मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। चंदनराम दास सुरक्षित विधानसभा बागेश्वर से विधायक थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वे धामी कैबिनेट में परिवहन विभाग सहित कई अन्य जिम्मेदारी देख रहे थे। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास ने अपनी कार्यकुशलता से परिवहन विभाग में कई बड़े बदलाव किए थे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी भी बागेश्वर के लिए रवाना हो चुके हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!