मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
विधान सभा कार्यालय का पूजा अर्चना के साथ मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वृक्षारोपण भी किया।