पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम के किए दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का किया शुभारंभ।

प्रधानमंत्री के आवाहन पर मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम में स्वयं झाड़ू लगाकर धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का दिया संदेश।

कैंची धाम परिसर स्थित श्री राम शीला की साफ़ सफाई कर की पूजा अर्चना।

पर्यावरण मित्रों द्वारा किए जा रहे स्वछता कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना।

प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंचीधाम, कैंची नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम में स्वयं झाड़ू लगाकर धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कैंची धाम परिसर स्थित श्री राम शीला की साफ़ सफ़ाई एवं पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में नीम करौली बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान उन्होंने ने ₹ 2467.69 लाख की 3 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का शुभांरभ भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में सामूहिक प्रसाद वितरण किया। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से वार्ता कर सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों से वार्ता की एवं उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा। उन्होंने कहा यह समय हमारे देश के लिए एक शुभ समय है। लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर राज्य के समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण प्रदेशवासी बड़ चढ़कर इस सफाई अभियान में साथ देंगे। उन्होंने कहा मानसखंड मंदिर माला मिशन के अहम पड़ाव में कैंची धाम भी शामिल है। इसका विकास मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा उन्होंने कहा दीर्घकालीन नीतियों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों का विकास होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के लोगों एवं यहां के धार्मिक स्थलों से विशेष लगाव है। राज्य सरकार ने प्रदेश के समस्त महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के विकास का संकल्प लिया है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, प्रकाश हरबोला, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पी.एन मीना, एडीएम पी आर चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!