पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

सीएम धामी के धुंआधार प्रचार ने बागेश्वर उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का मार्ग किया प्रशस्त

सीएम धामी के धुंआधार प्रचार ने बागेश्वर उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का मार्ग किया प्रशस्त

-अंतिम दौर के प्रचार में सीएम धामी की मौजूदगी ने विरोधियों के उड़ाए होश

-रविवार सुबह भी धामी रूटीन वॉक पर निकले तो अपने आप जुड़ता चला गया कारवांबागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के लिए वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और व्यक्तिवादी पार्टी है। उसके झांसे में कतई नहीं आना है। यह दुख से लड़ा जा रहा चुनाव है। उन्होंने पूर्व विधायक स्व चंदन रामदास को याद करते हुए कहा कि स्व. चंदन राम दास ने दिन रात विकास के लिए मेहनत की है। चंदन की पार्वती को भारी मतों से विजयी बनाएं। खरेही से जनसंघ आगे बढ़ा। जनसंघी नेता गोविंद सिंह बिष्ट और सोबन सिंह जीना इसी क्षेत्र के थे।
काफलीगैर के सिंदूरी मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काफलीगैर में डिग्री कालेज का सपना पूरा होगा। सड़क, पेयजल, चिकित्सक आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। सरयू घाट और बैजनाथ मंदिर का मंदिर माला मिशन में कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. चंदन राम दास उन्हें छोटा भाई मानते थे। बागेश्वर के विकास की गति तेज करने के लिए उन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया गया। कहा कि यह चुनाव हार-जीत का नहीं है। व्यक्ति का नहीं है। चंदन के काम और विकास का है। 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यह मोदी जी का सपना है और विकास प्रारंभ भी हो गया है। उन्होंने कहा कि कठपुड़ियाछीना में आईटीआई का भवन बनेगा। भौरा गधेरे पर पुल का निर्माण होगा। स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर किया जाएगा। कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग भी पूरा होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लाई। पेपर लीक, नकल माफिया, पैसा देकर नौकरी आदि ने उत्तराखंड को बदनाम किया था। 80 से अधिक लोग जेल गए। 10 वर्ष की सजा का प्राविधान है। अब गरीब का बच्चा भी सरकारी नौकरी कर सकेगा। जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। होनहार एक नहीं चार परीक्षाओं में एक साथ पास हो रहा है। नकल कानून का आउटपुट भी आने लगा है।

कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्ष तक एक पार्टी ने राज किया। 55 वर्ष तक एक ही परिवार का राज रहा। गरीबी हटाने के बजाए गरीबों को ही हटा दिया गया। उनकी सरकार बीमार व्यक्ति का पांच लाख रुपये तक उपचार मुफ्त करा रही है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने अभिभावक की भूमिका निभाई। कांग्रेस घर में उलझ रही है। पप्पू को लांच कर रही है। भाजपा चंद्रयान के बाद सूर्ययान की तरफ बढ़ी है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशनी देवी साह के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके संघर्ष की कहानी को हमेशा याद किया जाएगा। आचार संहिता की समाप्ति के बाद विशनी देवी साह के नाम पर जिले में प्रमुख स्थान का नामकरण किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डीडीहाट विधायक फकीर राम, स्वराज विद्वान, हेमा रौतेला, जोगिंदर सिंह पुंडीरख्, रवि करायत, भूपाल रौतेला, मीना गंगोला, गोविंद भंडारी, फतेह सिंह करायत, दीपा आर्या, गोविंद टंगड़िया, विक्रम शाही, बलवंत भौर्याल, सज्जन लाल टम्टा, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!