पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

नंदा गौरा महोत्सव में सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

नंदा गौरा महोत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गौचर, चमोली पहुंचे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 नंदा गौरा महोत्सव में सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

मुख्यमंत्री ने ₹97.11 करोड की 260 योजनाओं का किया लोकापर्ण।

जनपद चमोली हेतु ₹303.27 करोड की 344 योजनाओं का किया शिलान्यास।

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बद्रीनाथ के अतंर्गत विभिन्न विभागों की जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत 34.61 करोड की 79 योजनाओं का लोकापर्ण हुआ। कर्णप्रयाग विधानसभा में 16.66 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकापर्ण हुआ। वही थराली विधानसभा के अंतर्गत 45.84 करोड़ की 115 योजनाओं का लोकापर्ण किया।

मुख्यमंत्री ने 303.27 करोड की 344 योजनाओं का किया शिलान्यास।

विधानसभा बद्रीनाथ के अतंर्गत विभिन्न विभागों की जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत 210.11 करोड की 132 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। कर्णप्रयाग विधान सभा में 34.23 करोड की 89 योजनाओं और थराली विधानसभा में 58.93 करोड़ की 123 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मातृ-शक्ति को समर्पित “नंदा गौरा महोत्सव” बेटी ब्वारी आवा उत्तराखण्ड तै अगनि बढ़ावा’ कार्यक्रम में जनपद चमोली के गौचर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बी०आर०ओ० गैस्ट हाऊस, गौचर से मेला मैदान तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची  जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
श्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जी ने देवी शक्ति स्वरूप स्थानीय कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए NRLM, मत्स्य एवं उद्योग विभाग द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा किए इन शानदार कार्यों के लिए उनकी उन्हें शाबाशी दी और उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाई गई अन्य योजनाओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ चरखा चलाया, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाई, उलख्यारे (ओखली) में पारंपरिक रुप से गिंज्याली (मूसल) से धान की कुटाई की। इस दौरान नीति माणा की महिलाओं ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर बोली गयी कविता को भोजपत्र पर लिख कर मा0 मुख्यमंत्री भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भोजपत्र पर अपने हस्ताक्षर कर महिलाओं को धन्यवाद दिया और देवभूमि के प्रति उनके समर्पण को प्रणाम किया।

इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भगवान बदरी और नीति, माणा की यह धरती विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं। यहां की बहनों द्वारा विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। आप लोग प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को आत्मसात कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति आगे बढ़ने के लिए रफ्तार बढ़ा चुकी हैं। वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। दुर्गम क्षेत्र में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से कुटीर उद्योग चला विकास को गति प्रदान कर रही हैं।

हमने चार लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं को चारधाम यात्रा और अंतरराज्य मेले के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य माध्यमों से भी उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को किया चैक वितरण।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियाॅ प्रदान की। वही ग्राम नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चैक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37500 हजार रुपये का चैक वितरण किया।

इस दौरान सांसद श्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री अनिल नौटियाल, विधायक श्री भोपाल राम टम्टा एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, जनप्रतिनिधि समेत अन्य जनमानस उपस्थित था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!