पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर (गरुड़) में सुनी जनता की समस्याएं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर (गरुड़) में सुनी जनता की समस्याएं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने 5 सितंबर को होने वाले बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बागेश्वर प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्रीय जनता से भेंट की और संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं को भी सुना और इनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह गरुड़ में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गरुड़ ग्रामीणों से मिलकर सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान जनता ने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागेश्वर के काफली गौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने समस्त ग्रामवासियों से क्षेत्र के विकास के लिए पांच सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!