पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

लम्बे मंथन के बाद आखिर कांग्रेस ने की लिस्ट जारी, पूर्व सीएम हरीश रावत का अभी नही हुवा है टिकट फाईनल

लम्बे मंथन के बाद आखिर कांग्रेस ने की लिस्ट जारी,  कांग्रेस की यह पहले से ही परम्परा रही है कि देर रात्रि को ही टिकट फाइनल करती है ताकि विवाद करने वाले, मुर्दाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कार्यकर्ता तब तक अपने अपने घरों में आराम फरमाएं व सुबह तक उनका गुस्सा शांत हो।

पौड़ी जनपद की लैंसडाउन सीट व देहरादून जनपद की डोईवाला सीट अभी भी हॉट सीट बनी हुई है। हॉट सीट इसलिए कि पिछले एक सप्ताह से इन दो सीटों के साथ-साथ केदारनाथ सीट पर भी डॉ हरक सिंह रावत टिकट को लेकर अड़े थे। उनकी विधान सभा सीट पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व केदारनाथ सीट पर वर्तमान विधायक मनोज रावत का किसी भी सूरत में नाम नहीं कट सकता था इसलिये सब जानते थे कि अब मुकाबले में सिर्फ लैंसडाउन व डोईवाला सीट बची है। हाल फिलहाल चौबट्टाखाल सीट भी हॉट सीट कही जा सकती है क्योंकि उस पर विवाद गहराने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर राजपाल सिंह रावत, किशोर नेगी व कवींद्र इष्टवाल प्रमुख दावेदार हैं जबकि अब इस सीट पर डॉ हरक सिंह रावत का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है।

कांग्रेस अपना परिवार बाद वाले मिथक को नहीं तोड़ पाई

यशपाल एवं  संजीव दोनो बाप बेटे को मिला टिकट।

पूर्व सीएम हरीश रावत का अभी नही हुवा है टिकट फाईनल

गडवाल से दो और कुमाऊं से एक महिला को मिला टिकट मसूरी – श्रीमती गोदावरी थपलियाल

भगवानपुर – ममता राकेश

रुद्रपुर – श्रीमती मीना शर्मा

बहरहाल 53 सीटों में किस-किस के हाथ लाटरी लगी ये आप भी देख लीजिये।

गढ़वाल क्षेत्र –

गंगोत्री – विजयपाल सजवाण

यमुनोत्री – दीपक बिजल्वाण

पुरोला – मालचंद

बद्रीनाथ – राजेंद्र भंडारी

कर्णप्रयाग – मुकेश नेगी

थराली – डॉक्टर जीतराम

रुद्रप्रयाग- प्रदीप थपलियाल

केदारनाथ – मनोज रावत

घनसाली – धनिलाल शाह

देवप्रयाग – मंत्री प्रसाद नैथानी

धनोल्टी – जोत सिंह बिष्ट

प्रताप नगर- विक्रम सिंह नेगी

पौड़ी – नवल किशोर

यमकेश्वर – शैलेंद्र सिंह रावत

कोटद्वार- सुरेंद्र सिंह नेगी

श्रीनगर – गणेश गोदियाल

चकराता- प्रीतम सिंह

विकास नगर- नवप्रभात

सहसपुर- आर्येन्द्र शर्मा

धरमपुर – दिनेश अग्रवाल

राजपुर रोड- राजकुमार

मसूरी- गोदावरी थापली

रायपुर- हीरा सिंह बिष्ट

ऋषिकेश- शूरवीर सिंह सजवाण

हरिद्वार – सतपाल ब्रह्मचारी

रानीपुर- राजवीर चौहान

पिरान कलियर- फुरकान अहमद

मंगलौर- काजी निजामुद्दीन

भगवानपुर- ममता राकेश

 

कुमाऊं क्षेत्र –

धारचूला – हरीश सिंह धामी

पिथौरागढ़ – मयूख महर

डीडीहाट- प्रदीप पाल

गंगोलीहाट- खजान गुड्डू

बागेश्वर – रंजीत दास

कपकोट- ललित फर्सवाण

अल्मोड़ा – मनोज तिवारी

जागेश्वर- गोविंद सिंह कुंजवाल

सोमेश्वर – राजेन्द्र बारकोटी

रानीखेत- करन माहरा

द्वाराहाट- मदन बिष्ट

नैनीताल- संजीव आर्य

हल्द्वानी- सुमित हृदेश

भीमताल- दान सिंह भंडारी

चम्पावत- हेमेश खर्कवाल

लोहाघाट- खुशाल सिंह अधिकारी

रुद्रपुर- मीना शर्मा

बाजपुर- यशपाल आर्य

काशीपुर- नरेंद्र चन्द्र सिंह

गदरपुर- प्रेमानंद महाजन

जसपुर- आदेश सिंह चौहान

किच्छा- तिलक राज बेहड़

सितारगंज- नवतेज पाल सिंह

नानकमत्ता- गोपाल सिंह राणा

खटीमा- भुवन कापड़ी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!