पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ का नोटिस

उत्तराखंड :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर मानहानि का केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने यह कार्रवाई की है। साथ ही अदालत की अवहेलना का नोटिस भी भेजा गया है।
बरेली में चल रहे एक मामले में मंत्री आर्य के पति साहू के खिलाफ अदालत ने कुछ समय पहले वारंट जारी किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए उस पर मंत्री के पति को बचाने का आरोप लगाया था। अब मंत्री के पति ने इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि और अदालत की अवहेलना का नोटिस भेजा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!