पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

सत्ता वापस पाने के लिए चुनावी मंथन में जुटी कांग्रेस, जानिए किस शीट से कौन होगा उम्मीदवार, बाकी नामों का जल्द करेगी ऐलान

साल 2022 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। और इस बार तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सीएम चेहरा कर्नल कोठियाल के नाम पर चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है

और इस बार उत्तराखंड की सत्ता वापस पाने के लिए कांग्रेस गहराई से चुनावी मंथन में जुटी हुई है। कांग्रेस (Congress) जल्द ही राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इन 45 सीटों पर टिकट बंटवारे के नाम को अंतिम रूप दे दिया है और जनवरी के पहले सप्ताह में ही पार्टी इन नामों की घोषणा कर सकती है।
दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रत्याशियों के नामों को लेकर माथापच्ची काफी हद तक पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 33 लोगों के नामों पर मुहर लग गयी है, बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी रह गया है।

जिन नामों पर मोहर लगी है, उनके सम्भावित नाम की लिस्ट पढ़ें ।

1. नैनीताल से संभावित प्रत्याशी संजीव आर्य

2. हल्द्वानी से सुमित हृदेश

3. जागेश्वर से गोविंद कुंजवाल

4. रानीखेत से करण महारा

5. केदारनाथ से मनोज रावत

6. मंगलौर से काजी निजामुद्दीन

7. लक्सर से हाजी तस्लीम

8. कलियर से फुरकान अहमद

9. भगवानपुर से ममता राकेश

10. श्रीनगर गढ़वाल से गणेश गोदियाल

11. बाजपुर से यशपाल आर्य

12. थराली से जीतराम आर्य

13. प्रताप नगर से विक्रम नेगी

14. चकराता से प्रीतम सिंह
15. गंगोत्री से विजयपाल सजवान

16. विकासनगर से नवप्रभात

17. बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी

18. सहसपुर से राकेश सिंह नेगी

19. धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल
20. डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट

21. पौड़ी गढ़वाल से नवल किशोर

22. कोटद्वार से सुरेंद्र नेगी

23. पिथौरागढ़ से मयूख महर

24. डीडीहाट से प्रदीप पाल

25. गंगोलीहाट से नारायण राम आर्य
26. द्वाराहाट से मदन बिष्ट

27. अल्मोड़ा से मनोज तिवारी

28. लोहाघाट से कुशाल सिंह

29. चंपावत से हिमेश खर्कवाल

30. रामनगर से रंजीत रावत

31. जसपुर से आदेश चौहान

32. किच्छा से तिलक राज बेहड़

33. खटीमा से भुवन कापड़ी कांग्रेस के संभावित चेहरे हो सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!