पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

जासूसी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का राज भवन कूच, कई नेता हुए गिरफ्तार

जासूसी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का राज भवन कूच, कई नेता हुए गिरफ्तार

देहरादून ::- केंद्र सरकार पर पेगासस के जरिए नेताओं और मीडिया के लोगों की जासूसी कराने का आरोप लगाते हुए विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट राजेंद्र शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। और उन्हें पुलिस लाइन में ले गई। कुछ देर बिठाए रखने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार के मन में कोई खोट नहीं है तो पेगासस मामले की जांच कराने मैं क्यों कतरा रही है। यह लोकतंत्र के साथ सीधा खिलवाड़ है, लोकतंत्र के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रकरण में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, यह लोकतंत्र का हनन हो रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!