पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

देहरादून के इस नशा मुक्ति केंद्र में संचालक करता था लड़कियों का यौन शोषण, फरार हुआ संचालक, महिला गिरफ्तार

देहरादून। प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन स्थित नशा मुक्ति केन्द्र WALK AND WIN SOVAR LIVING HOME से दो दिन पहले फरार हुई लड़कियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इन लड़कियों ने केंद्र संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केंद्र की संचालिका को गिरफ्तार किया है। वह इस गंदे काम में केंद्र के पुरुष संचालक का साथ देती थी। आरोपी संचालक फरार है।


बता दें कि वीरवार को 04 बालिग लडकिया जिनका नशे का ईलाज इस संस्थान पर चल रहा था। उक्त चारों लड़कियां शाम समय वीरवार को 05.30 बजे उक्त कैम्प से भाग गयी थी। इस दैरान केंद्र की संचालिका विभा सिंह द्वारा थाने पर सूचना दी गयी एवं सूचना के आधार पर उक्त चारों लडकीयों की गुमशुदी थाना क्लेमेन्टाउन पर दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। चूंकि चारों लडकियों का शाम के वक्त उक्त संस्थान इस तरह से भागना एक गम्भीर विषय था। जिस सम्बन्ध में तत्काल सूचना उच्चाधिकारीगणों को दी गयी एवं गुमशुदा लडकीयों के परिजन से सम्पर्क किया गया किन्तु देर रात तक लडकिया का अपने घर नहीं पहुँची थी।
पुलिस ने सी0सी0टी0वी0 कैमरो के अवलोकन व मुखबिर खास की सूचना व अथक प्रयास* से उक्त चारों गुमशुदा लड़कियों को सकुशल 24 घण्टे के अन्तर्गत बरामद किया गया व गुमशुदा के परिजनों को अवगत कराया गया एवं चारों गुमशुदा लड़कियों द्वारा उक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की जानकारी की गयी तो उक्त चारों बरामद लडकियों द्वारा अवगत कराया गया कि WALK AND WIN SOVAR LIVING HOME प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन में प्रचलित नशा मुक्ति केन्द्र को चलाने वाले विद्यादत्त रतूड़ी द्वारा उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा एक लडकी द्वारा यह भी आरोप लगाये गये कि उनके साथ विद्या दत्त रतूड़ी द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया गया व संचालिका विभा सिंह से शिकायत करने पर इन्ही लड़कियों के साथ मारपीट करना व विद्या दत्त रतूड़ी का साथ दिया गया। उक्त चारों बरामद लडकियों की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर उक्त केन्द्र की संचालिका विभा सिंह व विद्यादत्त के विरूद मु0अ0सं0 *125/2021* धारा *376सी/354क/323/504/120बी भादवि* का अभियोग पंजीकृत किया गया एवं देर रात उक्त केन्द्र की मुख्य संचालिका अभियुक्ता विभा सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त केन्द्र के संचालक विद्यादत्त रतूड़ी अपनी गरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। बरामदा/पीड़िता लडकियों के मेडिकल परीक्षण एवं मा0 न्यायालय के समक्ष बयान अंकित किये जा रहे है। अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!