पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यहां बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं, किसानों की समस्याओं, हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े समेत अन्य मसले भी हावी रहे।
कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत और लक्ष्मी अग्रवाल प्रदर्शन, एआईसीसी के सदस्य राजपाल बिष्ट आदि प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यलय में एकत्र हुए, और वहां से मुख्यमंत्री आवास कूच का कार्यक्रम था। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक दिया। विरोध स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ बैरिकेडिंग पर ही बैठ गए। इस दौरान प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। इससे पहले देवेंद्र यादव, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!