पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

धामी सरकार में कैबिनेट बैठक आज, जानिए क्या है आज के खास मुद्दे

देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक आज , इन मुद्दों पर हो सकते है फैसले।

पहाड़ संवाद : सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सचिवालय में शाम 5:00 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती हैं। बताया जा रहा है कि उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैबिनेट में फैसला हो सकता है।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में जो उप समिति बनाई थी, वह कैबिनेट की उपसमिति अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रख सकती है। लेकिन सूत्रों की माने तो जो संस्तुति कैबिनेट की उप समिति ने उपनल कर्मचारियों के हित में दी है, उसमें शासन में बैठे कुछ अधिकारी बदलाव चाहते हैं। जिससे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बेहद खफा बताए जा रहे हैं। यदि कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट कल कैबिनेट के समक्ष नहीं रखी जाती है तो भी हरक सिंह रावत उपनल उप समिति की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने रख देंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!