पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड राजनीति स्लाइडर

बड़ी खबर: सीएम धामी सहित ये मंत्री लेंगे शपथ, महिला हो सकती है विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद विधायक दल के नेता पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी के साथ नई कैबिनेट में शामिल मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बार कैबिनेट में चंदन रामदास को भी शामिल किए गए है। चंदन रामदास बागेश्वर सदर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए हैं।

इसके साथ ही नई कैबिनेट में गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा कैबिनेट की शपथ ले सकते है। वहीं इस बार प्रेमचंद अग्रवाल को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रितु खंडूरी को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!