पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड पर्यटन स्लाइडर

धर्मरक्षक धामी ने राम लला के किए दर्शन, प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

धर्मरक्षक धामी ने राम लला के किए दर्शन
प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

धर्मरक्षक धामी ने मंगलवार को कैबिनेट के साथ राम लला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराज रहे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपा करें। यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो…”

उन्होंने यह भी कहा कि यह भावुक कर देने वाला क्षण है अयोध्या और उत्तराखंड का संबंध गहरा है, जल्द ही अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा, जिसके बाद देवभूमि से राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खासा सुविधा होगी।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे तो महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस दौरान पूरा परिसर श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो चुकी है बस सेवा
राम लला के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड से अयोध्या जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार से बस सेवा भी शुरू कर चुके हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!