पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

दून में हैवानियत, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या

सूबे की राजधानी से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई।कुछ दिन से बच्ची लापता चल रही थी। दून के रांघड़वाला के पास आज उस मासूम का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है हैवान ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हैवानियत का शिकार हुई मासूम की उम्र पांच वर्ष थी। उसकी मां ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो में एक युवक के साथ बच्ची जाते दिखाई दी। आरोपी युवक का नाम चुनचुन महतो है।उसे पुलिस ने गोविंदगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया। उसने बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की बात स्वीकारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!