पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

हरेला पर्व पे नगर निगम एक घण्टे में रोपेंगा पांच हजार पौधे : विनय शंकर पांडेय

देहरादून। हरेला पर्व के चलते नगर निगम देहरादून की ओर से 100 वार्डों में एक घंटे के भीतर 5000 पौधे रोपे जा सकेंगे ।
हरेला पर्व पर्व को लेकर जहां विभिन्न संस्थाएं और सरकार की ओर से जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसी क्रम पर नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में पौधारोपण अभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया हुआ है।
शुक्रवार सुबह हरेला पर्व पर नगर निगम की ओर से पौधे रोपने के अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस बाबत नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर निगम ने सभी 100 वार्डों में 5000 पौधरोपण करने का कार्यक्रम बनाया गया है हर वार्ड में 50 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से पिछले तीन दिनों से तैयारी की जा रही थी। इसके लिए निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से हर साल हरेला पर्व के चलते शहर में पौधारोपण का अभियान चलाया जाता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!