पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

हत्या: घर के आंगन में मिले मालकिन और नौकर के शव, धार दार हथियार से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास में महिला और उनके नौकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। दोनों के शव कोठी के आंगन में पड़े मिले। पुलिस इस मामले में अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला का नाम उन्नति शर्मा 60 साल पत्नी सुभाष शर्मा और नौकर राजकुमार थापा 50 साल। सुभाष शर्मा बताए जा रहे हैं एनआरआई। 10 साल से रह रहे कोठी में। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचने वाली महिला को सूचना दी थी।

बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे है। इस पर महिला ने देखा तो कहीं पता नहीं चला। इसके बाद अन्य महिलाएं आई तो एक ने देखा कि पन्नी से ढका हुआ एक शव आंगन में पड़ा था। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!