देहरादून: राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर के भंडारी बाग क्षेत्र इलाके में हत्या से संसनी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है,सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोभाल सीओ सिटी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची है।
75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से देहरादून के भंडारी बाग इलाकें में फैली सनसनी।
प्रथम दृष्टया अनुसार लूटपाट के इरादे से हत्या की जानकारी.. अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं।
पुलिस क्राइम जांच-पड़ताल में जुटी।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर चौक के समीप भंडारी बाग रिहायशी क्षेत्र में मृतक कमलेश धवन अपने घर में अकेली रहती थी।
वारदात पर लूटपाट कर घर में चारों तरफ बिखरा सामान। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूटपाट की वजह के चलते गला रेत कर बताई जा रही बुजुर्ग महिला की हत्या।
देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत भण्डारी बाग इलाकें का है मामला।
बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश धवन घर में अकेली रहती थी मृतक के तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। और बेटियां ससुराल में ही रहती हैं। पुलिस के अनुसार घर के अंदर का सामन बिखरा और लूट के चलते भी हत्या की आशंका जाता रही है।
साथ ही अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम सबुत जुटा रही है और साथ हि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।