पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

उत्तराखंड में सर्द हवाओं का आगमन तेजी से, शनिवार को कई प्रवृत्ति इलाकों में बर्फबारी हुई तो कहीं पर बारिश, जानिए क्या है आपके शहर का तापमान

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, हल्के बादलों के बीच कहीं-कहीं चोटियों में हुआ हिमपात।

ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से ठंड में हुवा इजाफा।

चमोली के पर्यटक छेत्र ब्रह्मताल में भी रही कड़ाके की ठण्ड, हिमपात होने से बढ़ी पर्यटकों की संख्या। 

हालांकि, मैदानों में मौसम शुष्क रहा और धूप खिलने से ठंड से जरा सी राहत रही।

केदारनाथ में गिर चुकी 8 इंच बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश 
के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच मैदानों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती 
हैं।

जानिए शनिवार को क्या था प्रमुख शहरों का तापमान।

अधिकतम/न्यूनतम देहरादून 22.0 -6.0 डिग्री,  नैनीताल 12.1-3.4डिग्री, हरिद्वार-23.-5.8 डिग्री, ब्रह्मताल अधिकतम 10 न्यूनतम -1 डिग्री, औली 10.1-2.2डिग्री, चकराता 09 से -2 डिग्री, पंतनगर23.0- 5.0डिग्री, मुक्तेश्वर 09.9-0.6डिग्री,  टिहरी 13.6-3.2डिग्री  मसूरी 16.0-3.7डिग्री

दून समेत आसपास के इलाकों में चटख धूप खिलने से पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक रविवार से उत्तराखंड में नए साल के आगमन तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ सकती है।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!