पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर स्वाथ्य

दुखद : देवाल कैल नदी में डूबने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत

देवाल :  कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 किशोरों की नदी में डूब जाने से दर्दनाक मौत ।

इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

जानकारी के मुताबिक कल दोपहर से चारों बच्चे घर से नहाने के लिए नदी किनारे गए थे और तब से लापता बताए जा रहे थे। परिजनों  द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता किशोरों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाड़ मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर किशोरों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग, थराली उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन पहुंचा, पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें चारों शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है। इस घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।

चारों किशोर राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में अध्यनरत थे।

मृतक

प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट – धरागांव

गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह – ओडर

अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट – सोड़िग

अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा  – इच्छोली

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!