पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

खाई में गिरी बाइक! भाई की मौत, बहन घायल।

उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है आये दिन बड़े बड़े हादसे होते जा रहें है। पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट: एक ओर जहां उत्तराखंड में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बाइक हादसे की शिकार हो गई है। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार की बहन घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठी बड़ी बहन घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो भाई-बहन गंगोलीहाट में अपने मामा के साथ रह कर पढ़ते थे। रविवार को अवकाश के चलते अपने घर आ रहे थे।

गंगोलीहाट के पास बटकातोली चैनाला निवासी करन सिंह (19)
पुत्र मोहन सिंह अपनी बड़ी बहन भावना (21) को लेकर शनिवार सायं बाइक से अपने घर को जा रहे थे। गांव से लगभग एक किमी पहले बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। भावना बाइक से छिटक गई। जबकि, करन सिंह बाइक के साथ गहरी खाई में गिरा। करन की मौके पर ही मौत हो गई।

जनपद सूचना विभाग की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4:30 बजे मृतक करन सिंह पुत्र मोहन सिंह अपनी बाईक से अपनी बहन कुमारी भावना के संग गंगोलीहाट से अपने गाँव बटकातोली वोकटा वापस आ रहा था, तभी गंगोलीहाट पनार मोटर मार्ग में छीना धार के पास उसकी बाईक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जहाँ पथ्थरों से चोट लगने के कारण करन सिंह उम्र 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गयी।

हालांकि प्रशासन की मदद से उसे गंगोलीहाट स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दी जा रही है, एंव दुर्घटना के कारणों की भी प्रशासन द्वारा जांच की जायेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!