पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

बीजेपी के हुए किशोर उपाध्याय तो, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून: चुनावी दौर में दल-बदल होना अब आम बात हो चुकी है। उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति चरम पर है। गुरुवार सुबह एक बार फिर प्रदेश में भारी उलटफेर देखने को मिला है एक तरफ किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं टिहरी विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

बता दें कि धन सिंह नेगी आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। भाजपा से टिकट कटने के चलते विधायक धन सिंह नेगी ने हरीश रावत से बात कर कांग्रेस का दामन थामा है। अब टिहरी विधानसभा से कांग्रेस धन सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। जैसे की उम्मीद है अगर बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिकट देती है तो सीधा मुकाबला नेगी बनाम उपाध्याय हो जाएगा।

उत्तराखंड में टिहरी विधानसभा पर भाजपा और कांग्रेस आखिरी पल तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि किशोर उपाध्याय के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की संभावना बनी हुई थीं। उधर आज किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होते ही ये तय हो गया कि भाजपा टिहरी विधानसभा से किशोर उपाध्याय को चुनाव लड़ाने जा रही है तो ऐसे में खुद को ठगा सा महसूस कर रहे टिहरी से बीजेपी के वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी ने भी फौरन पलटी मारी और कांग्रेस का दामन थाम लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!