पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड देश मनोरंजन राजनीति स्लाइडर स्वाथ्य

सीएम धामी से मिले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम

अक्सर आपस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वालों की जब मीठी मुलाकात हो तो खबर तो बनती है। इस तरह की मुलाकातों को शिष्टाचार का नाम दिया गया है। शुक्रवार की सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुलाकात के नतीजे चाहे जो भी हों लेकिन जानकार मानते हैं कि यह चलन महज दिखावा भर नहीं अंदरखाने की मिठास को दर्शाता तो है ही, बढ़ाता भी है। शायद इसी को ही अंदरखाना कहा जाता है। सीएम और नेता प्रतिपक्ष की अंदरखाने क्या बात हुई क्या नहीं, पता नहीं।

यह गणित आम व्यक्ति की समझ से परे होता है।

लेकिन कुल मिलाकर अच्छा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!