पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड चमोली देश मनोरंजन राजनीति स्लाइडर स्वाथ्य

अपने बूथ को बनाए सबसे मजबूत, चिन्यालीसौड़ में भाजपा मंडल की बैठक का किया गया आयोजन, पूर्व राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का किया आह्वान

उत्तरकाशी।
शनिवार को भाजपा के चिन्यालीसौड़ मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2022 में यमुनोत्री विधानसभा में फिर से कमल खिलाने के लिए बूथ को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने मिशन 2022 के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जीजान से जुटने का आह्वान किया।
शनिवार को चिन्यालीसौड़ में आयोजित भाजपा चिन्यालीसौड़ मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि 2022 में भाजपा अपने जनहित के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जो 60 पार सीटों का लक्ष्य रखा है वह पार्टी आसानी से पा लेगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करके ही विधानसभा के लिए अबकी बार 60 पार का जो लक्ष्य रखा गया है उसे पाया जा सकता है। पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है, लोगों के जीवनस्तर को सुधारा है और लोगों तक केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ पहुंचाना बूथ, मंडल कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करवाना होगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विनोद सुयाल ने बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक बूथ को सबसे मजबूत बनाने का आह्वान किया और फिर से यमुनोत्री विधानसभा को जीतने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता श्री कुंवर सिंह बिष्ट एवं जमुना प्रसाद को पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी का मजबूत आधारस्तंभ बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूनम रमोला ने की। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, मंडल प्रभारी नागेन्द्र चैहान, पूर्व प्रमुख रजनी कोटवाल, जगवीर असवाल, शीशपाल रमोला, राजेश रावत, नरेश मिश्रा, वालमसिह , विजेन्द्र पंवार, सचिन पंवार, दीपक रावत, सहित बूथ व शक्तिकेन्द्र के संयोजक मौजूद रहे हैं।

 

रामसुंदर नौटियाल का जताया आभार
मई महीने में चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा में बादल फटने की घटना से हुए नुकसान के बाद पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल की आपदा प्रभावित क्षेत्र में सक्रियता व प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आभार जताया। रामसुंदर नौटियाल की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों को उस दौरान राशन भी वितरित किया गया था तो साथ ही प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने आपदा के समय पूर्व राज्य मंत्री को उनके कार्यों के लिए उनका आभार जताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!